प्रवर्तन निदेशालय ने शीर्ष खेल अधिकारी से पूछताछ की
ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकलते हुए वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने आयोजन समिति के बारे में बहुत ही सामान्य व बहुत ही व्यापक चर्चा की।"
वर्मा के अनुसार एएम फिल्म्स के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। आरोप है कि आयोजन समिति ने इस कम्पनी को पिछले वर्ष क्वींस बैटन रिले के उद्घाटन समारोह में सेवाओं के लिए अनुचित तरीके से 450,000 पाउंड का भुगतान किया था।
वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "हमने किसी खास विषय पर चर्चा नहीं की.. किसी करार पर चर्चा नहीं हुई। मैं यहां एक गवाह के रूप में अपना बयान देने आया था और इस दौरान मैंने आयोजन समिति द्वारा किए गए कार्यो की पूरी तस्वीर सामने रखी।"
ईडी अधिकारी हालांकि टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications