खाद्य महंगाई की दर घटकर 13.75 फीसदी हुई

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की वार्षिक खाद्य महंगाई दर 16 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में घटकर 13.75 फीसदी रह गई जो कि उससे पिछले सप्ताह 15.53 फीसदी थी। इससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है।

गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया है कि प्राथमिक वस्तुओं के समूह में वार्षिक महंगाई दर घटकर 16.62 फीसदी रही जो कि नौ अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में 18.05 फीसदी थी।

ईंधन सूचकांक 16 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में मामूली बढ़त के साथ 11.25 तक पहुंच गया, जो कि उससे पिछले सप्ताह में 11.14 प्रतिशत था।

खाद्य पदार्थो की कीमतों में पिछले कुछ अर्से से तेजी देखी जा रही थी। मानसून अच्छा रहने से आपूर्ति में सुधार के बाद दामों में कमी आई है। रबी की फसल के अच्छा रहने से दामों में और भी गिरावट आ सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक दो नवम्बर को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा। मुद्रास्फीति में गिरावट का क्रम यदि जारी रहा तो वह ब्याज दरों में और वृद्धि नहीं करेगा।

अनाज : 4.97 फीसदी

चावल : 3.49 फीसदी

गेहूं : 6.56 फीसदी

दालें : 4.16 फीसदी

सब्जी : (-)0.77 फीसदी

फल : 16.06 फीसदी

दूध : 21.65 फीसदी

आलू : (-) 49.69 फीसदी

प्याज : (-)6.93 फीसदी

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+