असम में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, विद्रोहियों पर संदेह
सिल्चर (असम), 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिणी असम में बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दी गई, जिस कारण बैरक घाटी एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट में विद्रोहियों का हाथ होने का अंदेशा है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता सुब्रत हाजोंग ने संवाददाताओं को बताया, "सिल्चर जा रही बैरक घाटी एक्सप्रेस लमडिंग-सिल्चर छोटी लाइन के पहाड़ी खंड में पटरी पर विस्फोट हुआ, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना को अंजाम देने में विद्रोहियों का हाथ हो सकता है।"
दुर्घटना निचले हाफलोंग और बागेतर स्टेशनों के बीच हुई। यह इलाका असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications