'आधार' के प्रबंध निदेशक से बातचीत

दिव्या आर्य
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
भारत में नए पहचान पत्र देने की योजना "आधार" विवादों से घिर गई है.
सरकार के मुताबिक "आधार" की मदद से वो लोग जो पहचान पत्रों से मोहताज हैं, वो आखिरकार सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे.
लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक इस तरह की योजनाएं विदेश में कारगर साबित नहीं हुई हैं औऱ सरकार को करोड़ों रुपए खर्च करने से पहले पूरी पड़ताल करनी चाहिए.
"आधार" योजना लागू कर रही यूनीक आइडेन्टिफिकेशन एथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि यूआईडीएआई के प्रबंध निदेशक, आर एस शर्मा ने इस योजना के विवादास्पद मुद्दों पर बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य से बातचीत की.


Click it and Unblock the Notifications