भवन और निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान पर चर्चा

वे दोनों सीआईबी के निदेशक मंडल की बैठक और 'किफायती जन आवास के लिए नवरचना भवन प्रौद्योगिकियां' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं। कुमारी सैलजा के साथ बैठक के दौरान भारत में स्लम सुधार कार्यक्रम विशेषकर हाल ही में शुरू की गई राजीव गांधी आवास योजना में सीआईबी की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें निम्न बातों पर विशेष गौर किया गया।

जनआवास के लिए नवरचना इमारत प्रौद्योगिकी

जनआवास के अनुरूप समय और लागत बढ़ने में कमी लाने के लिए बेहतर कुशलता के साथ वर्तमान निर्माण तथा सामग्री प्रबंधन श्रृंखला में निर्माण प्रक्रिया एवं सामग्री प्रबंधन में व्यापक मानकीकरण के मद्देनजर अनुसंधान।

भारत में 'किफायती जन आवास के लिए नवरचना इमारत प्रौद्योगिकियां' विषय पर सीआईबी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, आवास एवं भवन निर्माण के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है और इसमें भारत के शहरी निर्माण एवं भवन क्षेत्र द्वारा व्यापक रूप से भाग लेने की सम्भावना है।

सीआईबी बोर्ड में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय, भारत सरकार का प्रतिनिधित्व नेशनल बिल्डिंग्स आर्गेनाइजेशन (एनबीओ) करता है। एनबीओ 25-27 अक्टूबर को भारत में पहली बार सीआईबी बोर्ड की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद 28 अक्टूबर को 'किफायती जन आवास के लिए नवरचना भवन प्रौद्योगिकियां' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+