अमेरिकी कारोबारी दिग्गजों से मिलेंगे ओबामा

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत यात्रा के दौरान पेप्सीको की भारतीय मूल की प्रमुख इंद्रा नूयी सहित प्रमुख अमेरिकी कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात कर उनसे भारत में कारोबार के अवसर और चुनौतियों के बारे में उनसे विचार-विमर्श करेंगे।

ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता जेन प्साकी ने बताया कि ओबामा से मिलने वाले कारोबारी मंडलों में अमेरिका के हनीवेल इंटरनेशनल इंक के डेविड कोट, बोइंग कंपनी के जिम मैक्नर्नी, जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के जेफरी इमेल्ट और मैकग्रॉ हिल कम्पनी के टेरी मैकग्रॉ शामिल होंगे।

ओबामा और वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक छह नवम्बर को मुंबई में अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित एक कारोबारी सम्मेलन में भाषण देंगे।

ओबामा ने पांच वर्ष में अमेरिकी निर्यात को दोगुणा करने का लक्ष्य रखा है। इधर एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत अमेरिकी कम्पनियों को तेजी से बढ़ता बाजार मुहैया करा रहा है। अमेरिकी वाणिजय विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भारत और अमेरिका का कारोबार 2003 की तुलना में 2009 में दोगुणा से ज्यादा बढ़कर 37 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है। 2010 के पहले आठ महीने में द्विपक्षीय व्यापार 32 अरब डॉलर को पार कर गया है।

भारत अमेरिका से 10 बोइंग सैन्य परिवहन विमान खरीदने के लिए बात कर रहा है। बोइंग अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा ठेकेदार है और उसे भारत से अगले 10 साल में 31 अरब डॉलर का ठेका मिलने की उम्मीद है।

उधर जीई हिताची भारत में परमाणु बिजली संयंत्र बनाने में रुचि ले रहा है। जीई को हाल ही में रिलायंस पावर लिमिटेड के संयंत्र के विस्तार कार्य का एक बड़ा ठेका मिला है।

ओबामा की भारत में जिन कारोबारी प्रमुखों से मिलने की योजना है, उनमें से कुछ ह्वाइट हाउस के सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। इमेल्ट ओबामा के बाहरी आर्थिक परिषद में हैं, तो मैक्नर्नी ओबामा के द्वारा मार्च में गठित निर्यात परिषद के अध्यक्ष हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+