इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, मृतकों की संख्या 25 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि बचाव कर्मियों ने तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया है।
इंडोनशिया के माउंट मेरापी में मंगलवार शाम को सबसे खतरनाक ज्वालामुखी के फटने के कारण आसमान में 1.5 किलोमीटर के दायरे में गर्म राख फैल गई और दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी ढलान पर गर्म लावा गिरने लगा।
प्रशासन के जारी चेतावनी के एक दिन बाद यह घटना हुई है। योगीकार्ता शहर में सर्दजीतो अस्पताल के प्रवक्ता त्रिस्नो हेरु नुगरोह ने बताया, "ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 25 लोग मारे गए हैं और 12 घायलों का इलाज चल रहा है।"
चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद अपना घर छोड़ने से इंकार करने वाले हजारों ग्रामीण ज्वालामुखी फटने के बाद वहां से हटे हैं।
बचाव दल के एक अधिकारी ने कहा,"तलाशी अभियान को दो गांवों किनार्हजो और तुर्गो को केंद्र में रखकर चलाया जा रहा है, जहां 15 शव मिले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications