उड़ीसा में दीवार ढहने से 4 की मौत
राजधानी भुवनेश्वर से 230 किलोमाटर दूर बौरीसाही गांव में तड़के 1.30 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में था तभी यह दुर्घटना हुई।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक परमानंद साहू ने आईएएनएस को बताया, "एक प्रौढ़ महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके 65 वर्षीय पिता और 60 वर्षीय मां की यहां अस्पताल में मौत हो गई।"
महिला के पति ही जीवित बचे हैं लेकिन उन्हें गम्भीर चोटें आई हैं।
साहू ने बताया कि दीवार बहुत पुरानी थी और वह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications