श्रीनगर में ऐहतियातन कर्फ्यू लगाया गया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर , अवंतीपोरा,पाट्टन, पल्हालन, कुंजार, सोपोर, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और क्रालपोरा में ऐहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है।"
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में स्कूल और दफ्तर जाने वालों को रोका नहीं जा रहा है। साथ ही मरीजों तथा अन्य जरूरी कार्यो के लिए लोगों को निकलने की अनुमति दी गई है।
अधिकारी ने बताया, "प्रशासन का इरादा कर्फ्यू लगाकर आम लोगों को असुविधा पहुंचाना नहीं है। इसका मकसद केवल काूनन एवं व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को रोकना है।"
हुर्रियत कांफ्रेस के दोनों धड़ों के दोंनो नेताओं सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख ने 27 अक्टूबर 1947 को भारतीय सेना के कश्मीर में दाखिल होने के विरोध में श्रीनगर के सोनवार में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक कार्यालय (यूएनएमओजी) तक जुलूस निकालने का आह्वान किया है।
घाटी के अन्य बड़े शहरों और श्रीनगर के अधिकतर इलाकों में बुधवार को दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, बैंक और डाक घर बंद रहे।
सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन देखे गए। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications