तेंदुए के हमले में किशोर की मौत
लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार के पास एक गांव में तेंदुए ने हमला कर 12 वर्षीय किशोर को मार डाला।
कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार के निकट नवतोड़ गांव में तेंदुए के हमले में हरीराम(12) की मौत हो गई। हरीराम सोमवार रात घर के पास से लापता हो गया था।
वन अधिकारियों द्वारा की गई खोजबीन के बाद मंगलवार शाम उसका क्षत-विक्षत शव निशानगढ़ा रेंज में जंगल के अंदर पाया गया।
कर्तनियाघाट के प्रभागीय वन अधिकारी(डीएफओ) आर.के.सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि तेंदुए ने गांव में जाकर किशोर पर हमला किया और फिर उसे जंगल में खींच ले गया।
सिंह ने कहा कि निशानगढ़ा रेंज में पहली बार किसी तेंदुए द्वारा ग्रामीण पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेंदुआ वयस्क था। कर्तनियाघाट वन्य जीव विहार में करीब 32 तेंदुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications