बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार बीएसएफ के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वाघा सीमा के रास्ते मंगलवार को पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पहुंचा।
द्विवार्षिक बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व पंजाब रेंजर्स के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद याकूब करेंगे।
याकूब ने कहा कि बैठक के दौरान तस्करी, अवैध तरीके से सीमा पार करने, सीमा से जुड़े नियमों के उल्लंघन और अन्य मसलों पर चर्चा होगी।
श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर होने वाले अपराधों और आतंकवाद रोकने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications