कांग्रेस ने पंजाब, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बदले (लीड-2)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक व पंजाब के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया। लेकिन बाकी सभी राज्यों के वर्तमान अध्यक्षों को उनके पदों पर बरकरार रखा है। इनमें पश्चिम बंगाल, असम और केरल सहित वे सभी राज्य शामिल हैं, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में भी राज्य इकाई के प्रमुख को नहीं बदला गया है।

सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया के रूप में राज्य प्रमुखों के नामों पर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया में गांधी ने 18 राज्यों व केंद्रशासित क्षेत्रों में पार्टी प्रमुखों के नामों की घोषणा की।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कर्नाटक में जी. परमेश्वर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अमरेंद्र सिंह की नियुक्ति 2012 के प्रारम्भ में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है।

गांधी ने पश्चिम बंगाल में मानस रंजन भूनिया, असम में भुवनेश्वर कलिता और केरल में रमेश चेन्निथला को पद पर बरकरार रखने का निर्णय लिया है। भूनिया को इस वर्ष के प्रारम्भ में प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलाव ए.वी.सुब्रमण्यम पुडुचेरी कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पर बरकरार हैं। यहां भी अगले वर्ष राज्य विधानसभा का चुनाव होना है।

इनके अलावा दिल्ली में जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश में रीता बहुगुणा जोशी, उत्तराखण्ड में यशपाल आर्य, हिमाचल प्रदेश में कौल सिंह ठाकुर, चंडीगढ़ में बी.बी. बहल, अरूणाचल प्रदेश में नबम तुकी, मणिपुर में गैखांगम, मेघालय में फ्राइडे लिंगदोह, मिजोरम में एल.ललथनवाला, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुलदीप शर्मा और लक्षद्वीप में पोन्निक्काम शैखोया को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है।

नागालैण्ड में पार्टी ने एस.आई.जमीर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों के भीतर अन्य कई राज्य इकाई के प्रमुखों के नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखण्ड और तमिलनाडु राज्य इकाइयों के प्रमुखों को बदलने पर विचार कर रही है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+