2 लाख से ज्यादा बच्चे देंगे CAT परीक्षा

लखनऊ। इस बार की कैट परीक्षा दो लाख से ज्यादा बच्चे देंगे। देश के 10 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) और व्यवसायिक स्कूलों में प्रवेश के लिए 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली 'कॉमन एडमिशन टेस्ट' (कैट) परीक्षा में दो लाख से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की खबर हैं। आईआईएम लखनऊ और आईआईएम कोलकाता पर कैट 2010 की परीक्षा कराने की संयुक्त जिम्मेदारी है।

कैट 2010 परीक्षा के संयोजक और आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर हिमांशु राय ने आईएएनएस को बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 2 लाख 4 हजार 267 प्रतिभागी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में 27 अक्टूबर से 24 नवम्बर के बीच होगी। यह परीक्षा कुल 20 दिनों तक चलेगी क्योंकि बीच में पड़ने वाले त्योहारों और अन्य मौकों पर परीक्षा नहीं होगी।

कैट 2010 परीक्षा देश के 33 शहरों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैट 2010 परीक्षा में सबसे ज्यादा करीब 30,000 प्रतिभागी महाराष्ट्र से हिस्सा ले रहे हैं। उसके बाद करीब 26,000 प्रतिभागी उत्तर प्रदेश से हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए प्रश्नपत्रों के 40 विभिन्न सेट्स बनाए गए हैं। कैट 2010 का परीक्षा परिणाम आगामी 12 जनवरी 2011 को घोषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+