रामलिंगा राजू की ज़मानत ख़ारिज

सत्यम के संस्थापक रामलिंगा राजू पर कंपनी में हज़ारों रुपए का घोटाला करने का आरोप है
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक बी रामालिंगा राजू की ज़मानत ख़ारिज कर दी.
रामलिंगा राजू और उनके भाई बी रामा राजू को सत्यम कंप्यूटर में हज़ारों करोड़ रुपए के घोटाले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों पर ज़मानत दे दी थी.
इसके पहले घोटाले के संबंध में रामालिंगा राजू ने कई महीने जेल में गुजारे थे.
केंद्रीय जांच ब्यूरो देश के इतिहास के इस सबसे बड़े कारपोरेट घोटाले की छानबीन कर रहा है.
हालांकि भारत की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड अब महिंद्रा सत्यम बन गई है.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सत्यम कंप्यूटर्स को टेक महिंद्रा ने ख़रीद लिया था.
उल्लेखनीय है कि सत्यम के संस्थापक रामलिंगा राजू पर कंपनी में लगभग 14 हज़ार करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है.
रामलिंगा राजू और उनके भाई रामा राजू को जनवरी में गिरफ़्तार कर लिया गया था.
इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार ने सत्यम के बोर्ड को भंग कर दिया था और नए निदेशक मंडल का गठन कर दिया गया था, उसने इसे टेक महिंद्रा को बेचने का फ़ैसला किया.


Click it and Unblock the Notifications