पाकिस्तान: मुठभेड़ में छह चरमपंथियों की मौत

मुठभेड़ में छह चरमपंथियों की मौत
औरकज़ई एजेंसी में चरमपंथियों के ख़िलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े औरकज़ई एजेंसी में एक मुठभेड़ के दौरान छह चरमपंथी और एक सैनिक की मौत हो गई. सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब चरमपंथियों ने वहां तैनात सुरक्षाबलों पर हमला किया.

अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथितों के हमले में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि बाद में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिस में छह चरमपंथी मारे गए. बताया जाता है कि मरने वालों में तहरीके तालिबान पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं.

बढ़ते चरमपंथी हमले

ग़ौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को औरकज़ई एजेंसी में सुरक्षाबलों के एक क़ाफले को बम से निशाना बनाया गया था जिस में एक कर्नल सहित छह सुरक्षाकर्मी मारे गए थे.

उस हमले के बाद शनिवार को सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टरों से चरमपंथियों को ठिकानों को निशाना बनाया था जिस में 10 चरमपंथी मारे गए थे.औरकज़ई एजेंसी में पिछले कई महीनों से सुरक्षाबलों को चरमपंथियों के ख़िलाफ अभियान जारी है और इस कार्रवाई की वजह से हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+