तालिबान ने मारा बेनजीर भुट्टो को

Benazir Bhutto
इस्लामाबाद। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की है। यह खुलासा पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डान' के मुताबिक जांच एजेंसी संभवत: 30 अक्टूबर को अपनी जांच रिपोर्ट आतंकवाद निरोधी अदालत में पेश करेगी। एजेंसी की जांच रिपोर्ट में टीटीपी के प्रमुख बैतुल्लाह मेहसूद पर भुट्टो की हत्या की साजिश रचने के लिए मुख्य आरोपी ठहराया गया है।

उल्लेखनीय है कि 27 दिसम्बर 2007 को पाकिस्तानी के रावलपिंडी शहर में एक चुनावी रैली के दौरान बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मौजूद सीसीटीवी फुटेज में एक शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट होने से पहले एक किशोर युवक को भुट्टो की तरफ निशाना साधते हुए दिखाया गया था।

इस विस्फोट में कम से कम 24 लोग मारे गए थे। घटना के समय आतंरिक मंत्रालय ने भुट्टो की हत्या के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी अभी तक अपनी जांच रिपोर्ट को समय रहते पूरा नहीं कर पाई थी क्योंकि इस मामले के तीनों

आरोपी अब्दुल रहमान, सद्दाम और फैयाज मोहम्मद फरार चल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपी एक कबायली इलाके में सैन्य अभियान में मारे जा चुके हैं। जांचकर्ताओं की टीम का नेतृत्व करने वाले खालिद महमूद ने अखबार को बताया कि जांच एजेंसी 30 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+