बहुत जल्द भारत-जापान करेंगे CEPA पर हस्ताक्षर
टोक्यो। लंबी उठा पटक के बाद आखिरकार भारत और जापान ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। मनमोहन सिंह और जापानी प्रधानमंत्री नाओतो कान के संयुक्त घोषणा पत्र में कहा गया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के साथ ही मंत्रि स्तर पर सीईपीए पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर हो जाएगा।
संयुक्त घोषणा पत्र में कहा गया है, "भारत और जापान ने, जैसा कि उसके नाम से ही जाहिर है, वस्तुओं, निवेश, सेवा व्यापार से लेकर बौद्धिक संपदा, प्रतिस्पर्धा, व्यापार का वातावरण सुधारने, द्विपक्षीय सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल कर भारत-जापान सीईपीए को सचमुच व्यापक बनाने में सफलता हासिल कर ली है।"
इस उपलब्धि का स्वागत करते हुए मनमोहन सिंह ने एक बयान में कहा कि "सीईपीए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो एशिया के दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की आर्थिक एकजुटता का संकेत करती है।"













Click it and Unblock the Notifications