अरूंधती-गिलानी पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा!
अपने बयानों से हमेशा विवादों को जन्म देने वाली बुकर विजेता अरूंधती रॉय पर अब देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। देशद्रोह का मुकदमा अरुंधती के साथ -साथ गिलानी पर भी चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और कार्यकर्ता अरुंधति रॉय के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।
बहरहाल, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस ऐसे में भी मामले पर आगे बढ़ेगी जब उसे मिली कानूनी सलाह कहती है कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए के तहत दर्ज किया जाये। यह धारा उन मामलों में लागू होती है जिनमें राष्ट्र के खिलाफ विद्रोह होता हो। पुलिस अब इस मामले की कार्रवाई के संभावित तरीकों के बारे में विचार कर रही है, संभावना है कि वह इस मामले में आगे बढ़ने के लिये राजनीतिक मंजूरी मांगे।
देश द्रोह के मुकदमे पर गिलानी का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से ही 90 मामले दर्ज हैं, उन्होंने कहा, 'मेरे खिलाफ पहले से ही 90 प्राथमिकियां दर्ज हैं, यह 91वीं होगी।" गौरतलब है कि गिलानी के ऊपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है जबकि अरूंधती राय ने श्रीनगर सम्मेलन कहा था कि कश्मीर भारत का अंग ही नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications