बिहार चुनाव: चौथे चरण के 91 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

Bihar Elections
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में भी आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की कमी नहीं है। इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन 91 उम्मीदावारों में से 49 पर हत्या और हत्या की साजिश रचने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

चुनाव सुधारों की दिशा में काम कर रहे संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक चौथे चरण में भी सभी राजनीतिक दलों ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं को टिकट देने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

इसके मुताबिक चौथे चरण में कुल 91 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 49 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। संगठन ने निर्वाचन आयोग में उम्मीदवारों की ओर से दायर शपथपत्रों की समीक्षा कर यह आंकड़े जारी किए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक चौथे चरण में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सर्वाधिक उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), जनता दल (युनाइटेड) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का स्थान है।

राजद ने सर्वाधिक 62 फीसदी दागी उम्मीदवारों को तो भाजपा ने 53 फीसदी, कांग्रेस ने 41, लोजपा ने 40, जद (यु) ने 38 और बसपा ने 37 फीसदी ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों के मुताबिक पहले चार चरणों में कुल 1237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें में 481 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

इनमें से 288 के खिलाफ संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारों चरणों की समीक्षा की जाए तो भाजपा के 73 में से 47, लोजपा के 53 में से 32, राजद के 122 में से 69, कांग्रेस के 171 में से 64, जद (यु) के 102 में से 54 और बसपा के 164 में से 62 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+