महाराष्ट्र विधान परिषद् की 11 सीटों के लिए 27 नवम्बर को मतदान
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन चुनावों की अधिसूचना 3 नवम्बर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 10 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। 11 नवम्बर को पर्चो की जांच होगी और 13 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 27 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 30 नवम्बर को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications