बिहार चुनाव : तीसरे चरण में मंगलवार शाम थमेगा चुनाव प्रचार

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। तीसरे चरण में छह जिलों की 48 सीटों पर मतदान होगा।

बिहार के 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 48 सीटों के लिए 785 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं, जिनमें 65 प्रत्याशी महिलाएं हैं। इनमें सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के 26 उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 35, राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 13, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

तीसरे चरण में होने वाली सीटें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले की हैं। सभी राजनीतिक दलों ने तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अब तक कांग्रेस ने जहां राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी समेत कई फिल्मी अभिनेताओं को चुनावी प्रचार में उतारा वहीं भाजपा की तरफ से पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूड़ी, सुषमा स्वराज जैसे दिग्गजों ने चुनावी प्रचार किया।

इसके अलावा जद (यु) के लिए अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वोट मांगे तो बसपा ने मायावती को चुनावी प्रचार में लगाया। राजद की ओर से लालू प्रसाद, रघुवंष प्रसाद सिंह, राबड़ी देवी ने चुनावी प्रचार किया तो लोजपा के लिए रामविलास पासवान ने प्रचार किया और वोट मांगे।

तीसरे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उसमें मंत्री चंद्रमोहन राय, रेणु देवी, जनार्दन सिग्रीवाल, वृषिण पटेल, जेल में बंद मुन्ना शुक्ला की पत्नी अणु शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, वीणा षाही उनके भाई अनिरूद्घ प्रसाद उर्फ साधु यादव, बाहुबली धूमल सिंह प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 47 और दूसरे चरण के तहत 45 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+