केरल निकाय चुनाव में 70 फीसदी मतदान (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में स्थानीय निकायों के लिए दूसरे चरण के तहत सात जिलों में सोमवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अधिकांश जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगह छिट-फुट झड़पें हुईं।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक कोट्टायम, इदुकी, अलपुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मालाप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में मतदान प्रतिशत 70 को पार कर गया। इन्हीं जिलों में 2005 में हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.71 था।

पहले चरण के तहत सात जिलों में मतदान 23 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ था, जिसमें 75.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

दूसरे चरण का मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। शुरुआती तीन घंटे के भीतर 20 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव में 21,612 सीटों के लिए रिकॉर्ड 70,915 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

राज्य में दूसरे चरण के तहत 12,374 सीटों के लिए 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग निगम और नगरपलिकाओं के चुनाव में किया जा रहा है जबकि ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायत के चुनावों में बैलेट पेपर का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने अलपुझा जिले के पुन्नपारा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जनादेश वाम दलों के पक्ष में ही आएगा।

वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी नेता ओमान चांडी ने कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत निश्चित है।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार वर्ष 2005 में स्थानीय निकायों का चुनाव कराया गया था। राज्य की सभी पांच नगर निगमों पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट्र (एलडीएफ) का कब्जा है। राज्य की 14 जिला पंचायत सीटों में से 11 पर एलडीएफ का कब्जा है जबकि 53 नगरपालिकाओं में से 33 सीटें एलडीएफ के पास हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+