सजी-संवरी महिलाओं ने पति के लिए व्रत रखा
विवाहित महिलाओं ने देवी गौरी की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लम्बी आयु की कामना की।
अड़तालीस वर्षीय नीलिमा धींगड़ा कहती हैं, "मुझे यह दिन बहुत पसंद है क्योंकि हर साल इस खास दिन पर मैं और मेरे पति काम से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। वैसे मैं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हूं।"
इस अवसर पर महिलाओं ने तो व्रत रखा ही पर कुछ जगहों पर पतियों ने भी अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम के इजहार के लिए व्रत रखा।
एक स्कूल शिक्षक रमेश कुमार कहते हैं कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि उनकी पत्नी उनके लिए दिनभर व्रत रहे और वह खाते-पीते रहें। उन्होंने बताया कि उनके विवाह को 25 साल हो गए हैं और वह शुरू से ही अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखते हैं।
करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं दिनभर के लिए व्रत रखती हैं। पारम्परिक तरीके से पूजा-अर्चना करने और चांद निकलने के बाद ही महिलाएं यह व्रत तोड़ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications