चिली में श्रमिकों और बचावकर्मियों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
सेंटियागो, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली में दो महीने से भी अधिक समय के बाद एक खदान से सुरक्षित बाहर निकाले गए 33 कामगारों और बचावकर्मियों के लिए राष्ट्रपति भवन में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह के दौरान बचावकर्मी और खदान से सुरक्षित बाहर निकले कामगार आपस में काफी भावनात्मक रूप से मिले। इस दौरान एक खदान कामगार ने कहा, "हम हमेशा प्रत्येक लोगों के समर्थन को महसूस कर रहे थे।"
खदान में कामगारों के साथ फंसे शिफ्ट इंचार्ज लुईस उर्जुआ ने समारोह के दौरान कहा, "हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो हमारे लिए लड़े। यह एक ऐसी चीज थी जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते।"
चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने सोमवार को कामगारों और बचावकर्मियों को सम्मानित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications