टॉरनेडो ने टेक्सास में मचाई तबाही
अधिकारियों ने कहा है कि टॉरनेडो ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि इसके कारण कुछ स्थानों पर रेलगाड़ियां पटरी से उतर गईं।
रविवार को आए इस तूफान के कारण चार लोग जख्मी हुए हैं। इसकी चपेट में आकर कई कारें पलट गईं और कई स्थानों पर स्कूलों के भवनों को नुकसान पहुंचा है। टॉरनेडो की चपेट में आने वाले नावारो काउंटी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डलास के दक्षिण में स्थित एक राजमार्ग पर एक ट्रक तूफान की चपेट में आकर पलट गया। उसकी चपेट में एक कार आ गई।
कार में सवार चारों लोग जख्मी हो गए। टॉरनेडो के कारण कई स्थानों पर रेल तथा हवाई सेवाओं में देरी की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications