पंजाब में पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार खालिस्तानी दहशतगर्द रह चुके सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को तरनतारन जिले के कालाह गांव से सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। उसके पास एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद की गई।
तरनतारन के पुलिस अधीक्षक पी.एस. विर्क ने आईएएनएस को बताया, "वर्ष 1990 की शुरुआत में सुखा कई आतंकवादी वारदातों में संलिप्त था। उसने 1992 में राज्य के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के.पी.एस. गिल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में वह जेल से रिहा हो गया।"
उन्होंने कहा, "सूखा पिछले कुछ वर्षो से लूट, हत्या और वाहनों की चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसे हथियार के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी लखविंदर सिंह से सुखा के नजदीकी रिश्ते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमे संदेह है कि सुखा के अभी कुछ आतंकवादियों से संबंध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications