तमिल अभिनेत्री को अगवा करने का प्रयास

चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। तिरूचिरापल्ली में मंगलवार को तमिल फिल्मों की अभिनेत्री नमिता को फिल्मी अंदाज में अगवा करने का प्रयास किया गया। पुलिस अपहरण का प्रयास करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

अभिनेत्री को कारूर में आयोजित एक समारोह में भाग लेना था। इसके लिए वह हवाई जहाज से सुबह के समय त्रिची पहुंची थीं। यहां से उन्हें कार से जाना था।

त्रिची हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति ने नमिता को अपना परिचय चालक के रूप में दिया। उसने कहा कि समारोह के आयोजकों ने उसे यहां भेजा है। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए अभिनेत्री उसकी कार में सवार हो गई।

इसी समय आयोजकों की तरफ से अभिनेत्री को लेने आए चालक ने देखा कि कोई और चालक उन्हें लेकर जा रहा है। उसने इस बात की सूचना आयोजकों को दी और कार का पीछा करने लगा।

कुछ दूर पीछा करने के बाद आयोजकों के कार चालक ने उसे गाड़ी रोकने पर मजबूर कर दिया। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह नमिता का प्रशंसक है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि व्यक्ति विरोधाभासी बयान दे रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+