जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड को 57 फीसदी अधिक मुनाफा
इसी अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
शेयर बाजार को दी गई सूचना में मंगलवार को कम्पनी ने बताया कि उसे 30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में 478.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कम्पनी को 305.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
समीक्षाधीन अवधि में कम्पनी की कुल बिक्री 2,295.47 करोड़ रुपये रही, इसी अवधि में पिछले साल कम्पनी की बिक्री 1,608.54 करोड़ रुपये थी।
कम्पनी ने बताया कि उसके स्पंज आयरन, स्टील उत्पाद और बिजली के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications