मंत्री के सहकर्मियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल शिक्षा मंत्री चिटनीस रात के लगभग 11.30 बजे बुरहानपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थीं। उनके वाहन के साथ उनके सहकर्मियों का वाहन चल रहा था, जो सीहोर जिले के मेहतवाड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया ।
सीहोर के पुलिस अधीक्षक के. डी. पाराशर ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार की सुबह मेहतवाड़ा क्षेत्र में मंत्री चिटनीस के सहकर्मियों का वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में महेश सिन्हा और बलवीर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए भोपाल भेजा गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिटनीस शाम 4.30 बजे बुरहानपुर पहुंची थीं और रात 11.30 बजे वह अपने सहकर्मियों के साथ भोपाल के लिए रवाना हुईं। आगे के वाहन में चिटनीस थीं जबकि पीछे के वाहन में उनका सहकर्मी थे जो हादसे का शिकार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications