ओबामा के दौरे के दौरान कश्मीर में आतंकी वारदात की आशंका
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ओबामा के इस दौरे के समय आतंकवादी संगठन छित्तीसिंह पोरा जैसी नरसंहार की घटना को फिर से दोहरा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के छित्तीसिंघ पोरा गांव में सिख समुदाय के 35 लोगों की हत्या कर दी थी।
सूत्रों के अनुसार इस बार भी आतंकी गतिविधियों की काली छाया पड़ने की आशंका है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि उस दौरान सीमा रेखा के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी जिससे पाकिस्तान द्वारा चलाई जा रही आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लग सके।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को ओबामा के दौरे के समय पूरी तरह से मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications