पर्यावरण के लिए खतरा है अंतरिक्ष पयर्टन
वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष की सैर के लिए विशेष रूप से तैयार नए युग के वायुयानों द्वारा छोड़े गए ईंधन के कचरे और उसके कारण पैदा हुई गर्मी के कारण ध्रुवीय क्षेत्रों का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है।
अंतरिक्ष वायुयानों के कारण ध्रुवीय इलाकों के धरातल का तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और साथ ही इस क्षेत्र में बर्फ की मात्रा में पांच से 15 फीसदी तक कमी आ सकती है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक जियोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स-1 नाम के विज्ञान जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 10 वर्षो में प्रति वर्ष 1000 की संख्या में अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरने वाले रॉकेटों के कारण ओजोन को भारी क्षति पहुंची है। इसके कारण जलवायु परिवर्तन का खतरा पहले से ज्यादा गम्भीर हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications