भाजपा ने की गिलानी और रॉय की गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और लेखिका अरुं धति रॉय को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा ने कश्मीर पर दिए गए उनके बयान को 'आपत्तिजनक' और 'देश की एकता पर हमला' बताया है।
भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां बताया, "गिलानी और अरुं धति रॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के पर्याप्त कारण हैं। प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया, वह आपत्तिजनक और देश की एकता पर हमला है।"
उधर, सरकार ने कहा है कि यदि गिलानी के भाषण से नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। गिलानी ने पिछले सप्ताह यहां आयोजित एक सेमिनार में कश्मीर की आजादी पर भाषण दिया था।
गिलानी और सामाजिक कार्यकर्ता रॉय के भाषणों पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल देश के खिलाफ नहीं किया जा सकता।
वहीं, भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा था कि सरकार की नाक के नीचे अलगाववादियों द्वारा राष्ट्रदोह को बढ़ावा दिया जा रहा है, इससे पूरा देश चकित है। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश को खतरे में नहीं डाला जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications