नक्सलियों ने की पर्यवेक्षक की हत्या
भुवनेश्वर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के नबरंगपुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को एक पर्यवेक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक पी.सी. बारिक ने आईएएनएस को बताया कि सम्बलपुर गांव में चार लोगों ने गदाधर सिंह राजपूत की हत्या कर दी।
बारिक ने बताया कि राजपूत एक ठेकेदार के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। उन्होंने हत्या के पीछे फिरौती की आशंका जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications