कैट परीक्षा में इस साल 2 लाख से ज्यादा प्रतिभागी
आईआईएम लखनऊ और आईआईएम कोलकाता पर कैट 2010 की परीक्षा कराने की संयुक्त जिम्मेदारी है।
कैट 2010 परीक्षा के संयोजक व आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर हिमांशु राय ने आईएएनएस को बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 2 लाख 4 हजार 267 प्रतिभागी पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में 27 अकूबर से 24 नवम्बर के बीच होगी। यह परीक्षा कुल 20 दिनों तक चलेगी क्योंकि बीच में पड़ने वाले त्योहारों व अन्य मौकों पर परीक्षा नहीं होगी।
कैट 2010 परीक्षा देश के 33 शहरों में आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कैट 2010 परीक्षा में सबसे ज्यादा करीब 30,000 प्रतिभागी महाराष्ट्र से हिस्सा ले रहे हैं। उसके बाद करीब 26,000 प्रतिभागी उत्तर प्रदेश से हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए प्रश्नपत्रों के 40 विभिन्न सेट्स बनाए गए हैं। कैट 2010 का परीक्षा परिणाम आगामी 12 जनवरी 2011 को घोषित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications