अगले साल बढ़ेगा अमेरिकी होटलों का किराया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लॉस एंजेलिस टाइम्स के हवाले से बताया कि होटलों की ही तरह हवाई किराया भी बढ़ेगा, लेकिन प्रतियोगिता और अत्यधिक आपूर्ति के कारण कार का किराया कम हो सकता है।

यह अनुमान अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के कॉरपोरेट परिवहन प्रभाग अमेरिकन एक्सप्रेस बिजनेस ट्रैवल (एईबीटी) की रिपोर्ट में पूरी दुनिया के 500 शहरों में होटल, हवाई यात्रा और कार के किराये को लेकर किए गए पूर्वानुमानों पर आधारित है।

एईबीटी के इंसाइट और रिसर्च के निदेशक क्रिस्टा देगनन मैनिंग ने कहा कि हालांकि अगले साल अधिक कम्पनी अपने कार्यकारियों को कारोबारी मीटिंग के लिए दूसरे स्थानों पर भेजेंगी, लेकिन इवेंट प्लानर कम सुविधाओं वाले सस्ते सम्मेलनों पर अधिक ध्यान देंगे।

इसका मतलब यह है कि न्यूयार्क और सैन फ्रांसिस्को जैसे महंगे शहरों की अपेक्षा ऑस्टिन, टेक्सास और फीनिक्स जैसे सस्ते शहरों में ये कारोबारी मीटिंग अधिक आयोजित किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+