मुम्बई जैसे हमले को रोकने के लिए प्रशिक्षित होगी ब्रिटिश पुलिस
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुम्बई जैसे संभावित हमले से निपटने के लिए ब्रिटिश पुलिस को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ अत्याधुनिक और शक्तिशाली हथियार दिए जाएंगे।
ब्रिटेन की यह तैयारी सुरक्षा एजेंसियों के उस दावे का नतीजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी के साथ-साथ ब्रिटेन में हमले के आतंकवादी संगठन अल कायदा के प्रयास को नाकाम किया है।
अपने इस प्रयास के तहत अल कायदा के आतंकवादी मुम्बई पर 26 नवम्बर, 2008 को समुद्र के रास्ते हुए हमले की तर्ज पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहे थे।
मुम्बई पर हुए उस हमले में 166 लोग मारे गए थे। 10 आतंकवादियों ने 60 घंटों तक भारत की वित्तीय राजधानी को अपने कब्जे में रखा और आतंक की नई कहानी लिख गए।
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुम्बई जैसे हमले को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को ताकतवर हथियार दिए जाएंगे क्योंकि मुम्बई हमले से ब्रिटेन ने काफी कुछ सीखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications