पारदर्शिता सूचकांक में भारत 87वें स्थान पर
बर्लिन स्थित गैर सरकारी संगठन ट्रांस्पैरेंसी इंटरनेशनल द्वारा 178 देशों के इस सूचकांक में चीन 78वें स्थान पर है। यानी वह भारत की बनिस्पत कम भ्रष्ट देश है। हालांकि पाकिस्तान भारत से भी अधिक भ्रष्ट देशों में शुमार है। सूचकांक में वह 143वें स्थान पर है।
संस्था के सदस्यों का कहना है कि राष्ट्रमंडल खेलों में उजागर हुई अनियमितताओं से भारत की छवि खराब हुई है।
इस सूचकांक में सोमालिया दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में हैं। अफगानिस्तान और म्यांमार दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में इराक चौथे स्थान पर है। सूची में एशिया में भूटान को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है।
इस सूची में अमेरिका 22वें स्थान पर है। जबकि डेनमार्क, सिंगापुर, न्यूजीलैंड को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications