नेस्ले ने बाजार से वापस लिया कैंडी उत्पाद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नेस्ले ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बाजार से अपने उत्पाद 'रेसिनेट्स फन साइज कैंडी' को वापस ले लिया है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जो लोग बादामों के प्रति संवेदनशील हैं उनमें इस कैंडी के इस्तेमाल से एलर्जी की घातक समस्या खड़ी हो सकती है।
नेस्ले के मुताबिक अब तक इस उत्पाद को केवल अमेरिका के बाजारों में ही उतारा गया था। उसके बाद से अब तक इससे हुई एलर्जी की तीन शिकायतें आई हैं।
जिन उपभोक्ताओं को एलर्जी की शिकायत हुई है और जिन्होंने बाजार से इस कैंडी को खरीद लिया है वे नेस्ले उपभोक्ता सेवा से सम्पर्क कर अपना पैसा वापस ले सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications