राष्ट्रमंडल खेल : शुंगलू समिति को बुधवार को मिल सकता है नया कार्यालय
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सभी प्रारम्भिक बंदोबस्त कर दिए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को कार्यालय का निरीक्षण किया। शुंगलू ने खुद मंगलवार को अपने कार्यालय में बंदोबस्त की समीक्षा की।"
अधिकारी ने कहा, "हम कार्यालय को अंतिम रूप से तैयार करने में जुटे हुए हैं। हमें बुधवार को इसके तैयार हो जाने की उम्मीद है।"
अधिकारी ने कहा कि बुधवार तक कार्यालय में फोन लग जाने के बाद पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) शुंगलू अपने कार्यालय से काम करने की स्थिति में आ जाएंगे।
ज्ञात हो कि खेलों का महाआयोजन समाप्त होने के साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक दिन बाद 15 अक्टूबर को कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए शुंगलू समिति की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications