'पाकिस्तान में हैजा के 99 मामलों की पुष्टि'
जेनेवा, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में हैजा के 99 मामलों की पुष्टि हुई है और यह भी संकेत मिले हैं कि बीमारी तैजी से फैल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पाकिस्तान में इस बीमारी के तेजी से फैलने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैजे के संबंध में डब्ल्यूएचओ की 12 अक्टूबर की रिपोर्ट पर ध्यान दिया है।
संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान के सिंध, पंजाब और खबर पख्तूनख्वा प्रांतों से 30 सितम्बर से पहले ही बीमारी के नूमने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए थे। स्वास्थ्य अधिकारी इस बीमारी को फैलने से रोकने की हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं।
डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट मे कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हैजा के अलावा अन्य कई तरह की जलजनित बीमारियां पैर पसार रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications