कांग्रेस ने कर्नाटक, पंजाब, बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष बदले (लीड-1)

पार्टी ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कर्नाटक में पार्टी ने जी. परमेश्वर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक आर.वी. देशपांडे इस पद पर थे। पश्चिम बंगाल में पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मानस रंजन पूनिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इनके अलावा नागालैण्ड में पार्टी ने एस.आई.जमीर को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। जमीर आई. इमकोंग का स्थान लेंगे। पार्टी ने दिल्ली में जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश में रीता बहुगुणा जोशी, उत्तराखण्ड में यशपाल आर्य, पुडुचेरी में ए.वी. सुब्रमन्यम, केरल में रमेश चेन्निथला, हिमाचल प्रदेश में कौल सिंह ठाकुर, असम में भुवनेश्वर कालिता और बी.बी. बहल को चण्डीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन राज्यों की प्रदेश समितियों ने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया था।

इसके अलावा चुनाव के बाद जिन प्रदेशों के अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा की वे इस प्रकार हैं। नबम तुकी को अरुणाचल प्रदेश, गाइखंगम को मणिपुर, फ्राइडे लिंगदोह को मेघालय, ललथनहावला को मिजोरम, कुलदीप शर्मा को अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और पी. शिखोया को लक्षद्वीप का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+