रिलायंस ने एसएमएस कांफ्रेंस सेवा शुरू की
रिलायंस मोबाइल का जीएसएम और सीडीएमए सेवा का उपयोग करने वाले सभी उपभोक्ता इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। वे केवल 40 रुपये के शुल्क पर इस सेवा से जुड़ सकते हैं।
इस सेवा के तहत उपभोक्ता सिर्फ एक एसएमएस के माध्यम से नौ लोगों से एक साथ बातचीत कर पाएंगे।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के 'वैल्यू एडेड सर्विस' के प्रमुख अनिल पांडे ने कहा कि हमारी मोबाइल कांफ्रेंस सेवा किफायती और सुविधाजनक है। जो छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए बहुत फायदेमंद है। सेवा को एसएमएस पर उपलब्ध कराने के कारण यह काफी लोकप्रिय होगी, क्योंकि एसएमएस माध्यम युवकों और युवा पेशवरों के बीच काफी लोकप्रिय है।
ग्रुप टॉक सेवा पिछले साल की शुरुआत में पेश की गई थी। जिसे जावा, ब्य्रू, सिम्बियन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले हैंड सेटों और ब्लैक बेरी हैंडसेट में दी गई मोबाइल कंफ्रेंसिंग सुविधा के सहारे उपयोग किया जा सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications