पंजाब में रेलगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
जालंधर (पंजाब), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमृतसर जाने वाली 'टाटा मूरी एक्सप्रेस' मंगलवार अपराह्न् पटरी से उतर गई। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। जालंधर रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ मिनट बाद रेलगाड़ी के एक एसी कोच सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
जालंधर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "पटरी पर मरम्मत कार्य होने से रेलगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस रेलगाड़ी के सभी यात्री सुरक्षित हैं।"
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के चलते इस मार्ग पर रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। रेलगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लाने का काम जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications