बदरपुरवासी नवम्बर से ले सकते हैं मेट्रो का आनंद
दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी का कहना है कि पिछले सप्ताह सरिता विहार से आगे पाांच किलोमीटर की लाइन बढ़ाई गई है जो बदरपुर तक जाती है।
उन्होंने बताया कि इस रूट के बीच में तीन स्टेशन आएंगे जिसमें मोहन स्टेट, तुगलकाबाद व बदरपुर शामिल है।
मेट्रो अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर तक की दूरी 20.16 किलोमीटर तक की होगी, जिस पर नवंबर के दूसरे सप्ताह से मेट्रो का दौड़ना शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सचिवालय से सरिता विहार वाली लाइन को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन यानी 3 अक्टूबर से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया था।
अधिकारी का कहना है कि इस लाइन को बनाने में 41 महीने का समय लगा जो बेहद चुनौतीपूर्ण था।
इंद्रलोक मुंडका के बाद यह दूसरी बड़ी स्टैंडर्ड गेज मेट्रो लाइन है।
केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर तक कुल 16 स्टेशन आएंगे, जिसमें केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व जंगपुरा अंडरग्राउंड हैं।
इसके अलावा लाजपत नगर, मूलचंद, कैलाश कालोनी, नेहरू प्लेस, कालका जी मंदिर, गोविंदपुरी, ओखला, जसोला, सरिता विहार, मोहन स्टेट, तुगलकाबाद व बदरपुर स्टेशन ऊपर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications