फुटबाल के भविष्यवक्ता 'पॉल ऑक्टोपस बाबा' का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मनी स्थित सीलाइफ ओबरसाउसेन एक्वेरियम प्रबंधन ने कहा कि पॉल की मौत सोमवार और मंगलवार की रात को अपने ताल में हुई।
पॉल ने स्पेन को दो मौकों पर विजेता बताया था, लिहाजा स्पेन की सरकार ने उसे राष्ट्रीय धरोहर के तौर पर स्वीकार किया था। पॉल की भविष्यवाणी थी कि स्पेन की इस वर्ष विश्व चैम्पियन बनेगा।
स्पेन ने पॉल को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी कि लेकिन एक्वेरियम प्रबंधन ने यह कहकर उसे कहीं और भेजने से इंकार कर दिया कि वह बेहद बूढ़ा है।
इसके उलट दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप खेलने वाले कई देशों ने अपनी हार के लिए पॉल को जिम्मेदार माना और इस कारण उसे मार डालने की बात भी कही गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications