अरुं धति और गिलानी पर लगे रासुका : विहिप
विहिप ने कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार दिलीप पडगांवकर पर भी पाकिस्तान के बारे में दिए उनके बयान को लेकर निशाना साधा है। विहिप की दिल्ली इकाई के महामंत्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा कि देश की राजधानी में आकर लोग खुलेआम कश्मीर की आजादी की बात कर जाएं और पुलिस, प्रशासन व सरकारें मूक दर्शक देखती, रहे इससे अधिक दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
संगठन ने गिलानी और अरुं धति के अलावा संसद हमले के आरोपी रहे ए.एस.आर गिलानी पर भी देशद्रोह का आरोप लगाया। विहिप ने कहा कि सरकार को इन लोगों के लिए रासुका के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications