चेारी के शक में दलितों को पीटा
पुलिस के अनुसार बमीठा थाने के ओटापुरवा गांव में पिछले दिनों बालकदास पटेल के घर में चोरी हुई थी। एक तांत्रिक ने बालकदास को बताया कि उसके यहां चोरी कृपाल बसोर ने कराई है। इस पर बालकदास के परिजनों ने कृपाल के परिजनों की पिटाई कर दी।
कृपाल के परिजनों की शिकायत है कि आरोपियों ने पहले उन्हें पीटा और फिर रस्सी से बांध दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जिंदा जलाने के लिए लकड़ियां तक इकट्ठी कर ली थीं। इसी बीच पुलिस के आने पर वे भाग गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications