भारत व जापान वीजा नियमों को सरल करेंगे
टोक्यो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और जापान ने अपने बीच वीजा नियमों को सरल करने का सोमवार को निर्णय लिया और इससे सम्बंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
इस समझौते के तहत व्यापार वीजा, रोजगार वीजा, पर्यटक वीजा, छात्र वीजा के साथ ही अस्थायी आगंतुक वीजा से जुड़े उपायों को सरल करने सहित बहुत कुछ उपाय उठाए जाने शामिल हैं।
दोनों देशों द्वारा राजनयिक माध्यम से आपस में तय किए जाने वाली तारीख से इन उपायों को क्रियान्वित किया जाएगा।
इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जापानी प्रधानमंत्री नाओतो कान के संयुक्त बयान में कहा गया है, "वे उम्मीद करते हैं कि वीजा नियमों को सरल बनाने सम्बंधी समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने से भारत और जापान के बीच लोगों का आवागमन और आसान हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications