कैमरून में हैजा से 559 मरे
याओंडे (कैमरून), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैमरून में इस साल अप्रैल से अब तक हैजा रूपी महामारी में 559 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के अनुसार कैमरून के स्वास्थ्य मंत्री आंद्रे मामा फाउदा ने बताया कि 8,528 लोग हैजा की चपेट में आए। उत्तरी रिम इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां हैजा के कुल 8,227 मामले दर्ज किए गए।
अधिकारियों का कहना है कि गंदा पानी पीने की वजह से हैजा का प्रकोप इस तरह से फैला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications