किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में थानेदार निलंबित
मालूम हो कि दमोह जिले के तेजगढ थाना क्षेत्र के मत्तूपुरा गांव में 19 अक्टूबर मंगलवार को 12वीं कक्षा की छात्रा रेखा (परिवर्तित नाम) को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लाकर मार डाला था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी व पुलिस महानिरीक्षक अरुणा मोहन राव को जांच के लिए दमोह भेजा गया। राव की रिपोर्ट के आधार पर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी एस. बी. मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।
इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि मुख्य आरोपी सौरभ पटेल अब भी फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications